पुलिस का दावा: माफिया पति के साथ नशे का रैकेट चला रही है ये हीरोइन



 

मुंबई. महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने एक इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का खुलासा किया है। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी का नाम सामने आया है। पुलिस का दावा है कि पिछले दिनों पकड़े गए ड्रग रैकेट में गोस्वामी मास्टरमाइंड है और आजकल इंटरपोल से बचने के लिए केन्या में रहता है। ममता भी इसमें हेल्प करती हैं और पहले स्मगलिंग के आरोप में अरेस्ट हो चुकी हैं। अंडरवर्ल्ड से हैं विक्की का कनेक्शन...
- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की गोस्वामी का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन काफी पुराना है। इसकी आड़ में वह भारत, अरब और अफ्रीकी देशों में ड्रग रैकेट चलाता है।
- एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी और विक्की के रिश्ते करीबी थे। माना जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में विक्की के रसूख से ममता को कई फिल्में मिलीं।
- 1997 में विक्की दुबई में अरेस्ट हुआ और उसे उम्रकैद की सजा हुई। उसके पास 60 लाख डॉलर कीमत की 11.5 टन मैंड्रेक्स ड्रग मिली थी।
-
एक रिपोर्ट की मानें तो विक्की के साथ शादी के लिए ममता ने जेल से बाहर आने का उसका इंतजार किया और इसके लिए इस्लाम भी कबूल किया था।
-
ममता के ऐसा करने से दुबई की जेल में बंद विक्की की सजा कम हुई और वह 2012 में जेल से छूट गया।
केन्या में अरेस्ट हुई थीं ममता
- बताया जाता है कि 2000 से गायब हुईं थीं ममता फिलहाल केन्या के नैरोबी शहर में पति के साथ रहती हैं।
- नवंबर, 2014 में ड्रग तस्करी के आरोप में अरेस्ट हुईं ममता ने पुलिस को अपना नाम आएशा बेगम बताया था।
-
केन्या के मोम्बासा में ममता के अलावा विक्की गोस्वामी समेत 5 तस्करों को गिरफ्तार किया था।
-
इनमें ड्रग्स डीलर इब्राहिम आकाश का बेटा बख्ताश और पाकिस्तानी मूल का गुलाम हुसैन भी शामिल था।
कौन है ममता कुलकर्णी?
- ममता ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'ननबरगल' से की थी। 1992 में फिल्म तिरंगा से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था।
- 1993 में आई फिल्म 'आशिक' आवारा ने उन्हें स्टार बना दिया। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का न्यू फेस अवॉर्ड मिला था।
-
बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम करने वाली ममता ने 'वक्त हमारा है', क्रांतिवीर, करन अर्जुन, बाजी जैसी फिल्मों में कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया।
- 1993
में इंडियन मैगजीन के कवर पेज के लिए टॉपलेस पोज देने पर काफी विवाद हुआ। कोर्ट ने ममता को सजा सुनाई और 15000 का जुर्माना भी लगाया।
पुलिस ने क्या बताया?
- ठाणे पुलिस कमिश्नर, परमबीर सिंह ने बताया कि सोलापुर की कंपनी से गुजरात, हरियाणा के साथ केन्या में ड्रग सप्लाई हो रही थी।
- ड्रग रैकेट की जांच में पता चला है कि पकड़े गए स्मगलर केन्या में विक्की गोस्वामी से भी कई बार मिले थे।
-
नशे के सौदागर साल 2013 से अब तक कई बार दक्षिण अफ्रीका जा चुके हैं।
-
इस मामले में अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट के अफसरों ने ठाणे पुलिस से मुलाकात कर जानकारी साझा की है।
-
स्मगलिंग में गुजरात के पूर्व विधायक का बेटा किशोर राठौड़ भी फरार आरोपियों में से एक है।
-
सोलापुर की फैक्ट्री से पकड़ी गई 20 टन इफेड्रीन ड्रग महाराष्ट्र पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है।

No comments:

Powered by Blogger.